Showing posts with label इन चीजों के लिए जरूरी हुआ आधार. Show all posts
Showing posts with label इन चीजों के लिए जरूरी हुआ आधार. Show all posts

Tuesday, 4 July 2017

स्कॉलरशिप से पासपोर्ट तक, इन चीजों के लिए जरूरी हुआ आधार


एक जुलाई से देश में आधार कार्ड को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। कई आवश्यक चीजों की सुविधा उठाने के लिए आज से आधार कार्ड का होना जरूरी हो गया है। छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप से लेकर पासपोर्ट तक के लिए अब से आधार कार्ड होना जरूरी हो गया है। यहां जानें किन-किन चीजों के लिए आधार कार्ड का होना एक जुलाई से जरूरी है। 
स्कॉरलशिप
अब सरकारी स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप की सुविधा उठाने के लिए आधार से लिंक कराना जरूरी हो गया है। बताया जा रहा है कि इस कदम से उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं। इस संबंध में स्कूल कॉलेजों को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
एक जुलाई से करदाताओं के मौजूदा आधार नंबरों को पैन से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। आयकर नियमों को संशोधित और अधिसूचित करते हुए सरकार ने पैन के लिए आवेदन करते समय 12 अंक के बायोमेट्रिक या नामांकन आईडी को देना अनिवार्य कर दिया है। 
पासपोर्ट 
आज से लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार देना जरूरी होगा। बिना आधार के पासपोर्ट नहीं बन पाएगा।
आयकर रिटर्न
आयकर रिटर्न के लिए भी एक जुलाई से आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अब लोग आधार के बिना आयकर रिटर्न नहीं भर पाएंगे।
पीएफ अकाउंट एक जुलाई से पीएफ खाते को आधार कार्ड से जोड़ना आवश्यक हो गया है।